4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

: मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ: तेजी से जुड़े अब शहर

admin Thu, Jun 13, 2024

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत

मध्यप्रदेश में पर्यटन और संपर्क को एक नया आयाम देते हुए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत हो गई है, इस नई सेवा के तहत अब भोपाल से इंदौर का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन भोपाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्लैग ऑफ कर किया, इस मौके पर उन्होंने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित किए। [caption id="attachment_4051" align="alignnone" width="1024"] मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ: मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ: तेजी से जुड़े अब शहर[/caption]

शहरों के बीच मजबूत संपर्क

इस सेवा की शुरुआत से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली के बीच हवाई संपर्क स्थापित हो गया है, इन शहरों के बीच 2 एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे, शुरूआती 30 दिनों तक यात्रियों को 50% डिस्काउंट का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रा और भी किफायती हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई - NEET

विस्तृत उड़ान योजना

सीएम डॉ. यादव ने भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया, जो रीवा और सिंगरौली तक जाएगी। विभिन्न शहरों के बीच उड़ानों की योजना इस प्रकार है: - रीवा: सोमवार और गुरुवार को इंदौर, जबलपुर और भोपाल से जुड़ेगा। - ग्वालियर: मंगलवार को इंदौर, भोपाल-उज्जैन और शनिवार को भोपाल से जुड़ेगा। - उज्जैन:  मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर; बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और रविवार को इंदौर, भोपाल से जुड़ेगा। - खजुराहो:  शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जुड़ेगा।

ऑनलाइन बुकिंग और जानकारी

यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, फ्लाई ओला की वेबसाइट www.flyola.in पर जाकर बुकिंग, ऑफर, शेड्यूल और किराए से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, इसके अलावा, इंदौर, भोपाल और जबलपुर के एयरपोर्ट पर भी बुकिंग काउंटर स्थापित किए गए हैं।
विस्तार की योजना
पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, भविष्य में इस सेवा का विस्तार और अधिक शहरों तक करने की योजना है, जिससे राज्य के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
किफायती किराया
विभाग का दावा है कि एयर टैक्सी का किराया वंदे भारत ट्रेन के किराए के आसपास ही रहेगा। 50% डिस्काउंट के बाद यह किराया और भी सस्ता हो जाएगा, उदाहरण के लिए, भोपाल से इंदौर तक वंदे भारत ट्रेन से एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) का किराया 1600 रुपए है, जबकि एयर टैक्सी का किराया 2062.50 रुपए है, हालांकि, कुछ उड़ानों का किराया अधिक हो सकता है, इसके पीछे तर्क यह है कि इन उड़ानों के स्टॉप अधिक होते हैं और ये 6 सीटर होती हैं। मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ: तेजी से जुड़े अब शहर

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन