8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

IND vs PAK : एशिया कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी पाकिस्तान, अब किसी दूसरी टीम को मिल सकता है मौका

Media Yodha Desk Mon, Aug 18, 2025

IND vs PAK: पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाना है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 अगस्त को होगी। लेकिन पाकिस्तान हॉकी टीम की वजह से बड़ा पेंच फंसा हुआ है। भारत सरकार पाकिस्तानी प्लेयर्स को वीजा देने के लिए तैयार है। लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यात्रा करने से इनकार कर दिया है। अब एशिया कप के लिए आयोजकों ने पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम से खेलने के लिए संपर्क किया है।

आयोजकों ने बांग्लादेश की टीम से किया संपर्क

हॉकी इंडिया के अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है, लेकिन अगर वे भारत नहीं आना चाहते तो यह हमारी समस्या नहीं है। अगर पाकिस्तान नहीं आता है तो बांग्लादेश को पहले ही भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है, लेकिन हमें पुष्टि के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा। अगले 48 घंटों में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध हुए खराब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव हुआ, जिसमें पाकिस्तान को मुंह को खानी पड़ी। इसके बाद ही हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित हो गई थी। ऐसे में इस बात की बहुत ही कम संभावना है कि पाकिस्तानी हॉकी टीम 48 घंटे के बाद मन बदल ले और भारत आ जाए।

हॉकी एशिया कप में हिस्सा लेंगी 8 टीमें

हॉकी एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई किया है। भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया, ओमान और चाइनीज ताइपे की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान के खेलने पर संशय है, तो उनकी जगह बांग्लादेश की टीम भी खेल सकती है।

भारत ने पिछली बार साल 2017 में जीता था हॉकी एशिया कप का खिताब

भारतीय हॉकी टीम पिछले 8 साल से एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम ने पिछली बार साल 2017 में मलेशिया को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। भारत ने अभी तक कुल तीन बार (2003, 2007, 2017) एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। जबकि साउथ कोरिया ने पांच बार (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) और पाकिस्तान ने तीन बार एशिया कप का खिताब जीता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन