18th June 2026

BREAKING NEWS

Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव

इंडिगो शुरू करेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम; जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश के आसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां

मकर राशि वालों को साझेदारी में मिलेगा लाभ, जानें किस राशि को बरतनी होगी सावधानी; जानें सभी राशियों का हाल

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025 : नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य, करियर और धन में होगा लाभ; जानिए अपना आज का राशिफल

Media Yodha Desk Tue, Sep 23, 2025

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025:आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीय तिथि, आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। आज रात 8 बजकर 23 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से भोर 4 बजकर 51 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा आगे हम इस पर विस्तृत चर्चा करेंगें।

राशिफल-

मेष राशि- शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शत्रु हैं तो शत्रुता करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। जीत आपकी होगी, वो परेशान रहेंगे। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- अति भावुकता में कोई भी निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू चीजों को थोड़ा शांत होकर निपटाएं। नुकसान हो सकता है। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। थोड़ा लेन-देन से भी बचें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी व शारीरिक परेशानी बनी रहेगी, लेकिन अस्थाई है। कोई नुकसान नहीं होगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पार्टनरशिप में दिक्कत हो सकती है। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकता है, अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- समाचार के माध्यम से मन को परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कोई नुकसान संभव नहीं है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक मामला अभी मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं कर सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- नुकसान संभव है, चाहे वो शारीरिक हो, मानसिक हो या आर्थिक हो। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान भी मध्यम। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, परेशानी भरा समय। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन