4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए : शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

Media Yodha Desk Tue, Jul 21, 2026

IND vs ZIM T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है। इसमें जहां एक ओर कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं टीम भी काफी बदली हुई नजर आएगी। श्रेयस के सामने अब बड़ी चुनौती फिर से आने वाली है। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले कि मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा। अगर आप शाम सात और साढ़े सात बजे का इंतजार करेंगे तो पक्का है कि मैच छूट जाएगा। इसलिए अभी से सही वक्त नोट कर लीजिए, ताकि आप पूरा मैच देख पाएं। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होंगे

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। अब अगली सीरीज की बारी है। जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके लिए टीम वहां पहुंच भी चुकी है और अपनी तैयारी कर रही है। इस ​बीच मैच शुरू होने की बात की जाए तो ये भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा। यानी अगर पूरा 20-20 ओवर का खेल हुआ तो शाम को करीब आठ बजे तक ये खत्म हो जाएगा। इसीलिए हमने आपसे कहा कि अगर शाम सात और साढ़े सात बजे तक का इंतजार करते रहेंगे तो फिर आपको मैच छूटने की पूरी संभावना है। 

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे पहुंचकर शुरू की अपनी तैयारी

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी पहले ही जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि इस सीरीज के सारे तीन मैच वैभव को खेलने के लिए मिलेंगे। इससे पहले जब उन्होंने इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, तब कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। अब उनके पास एक और मौका है कि वे खुद को साबित करें। हालांकि जिम्बाब्वे की पिचों पर भी रन बनाना आसान नहीं होगा, ऐसे में वैभव और बाकी टीम इंडिया के बल्लेबाज खुद को कैसे वहां की स्थिति के हिसाब से फिट करते हैं, ये देखना होगा। 

जिम्बाब्वे की पिचों पर बहुत बड़ा स्कोर बनने की संभावना कम

हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, इसमें तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। एक भी मैच में 200 स्कोर नहीं बना। हालांकि ये मैच जो हुए वो बुलावायो में खेले गए थे। केवल एक ही मैच में 180 से अधिक का स्कोर बना। सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने बाकी दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। अब भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के जो मैच होंगे वो हरारे में खेले जाएंगे। क्या ये हाईस्कोरिंग ग्राउंड होंगे, ये 23 जुलाई को पहले मैच के दौरान ही पता चलेगा। 

जिम्बाब्वे T20Is के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन