11th August 2026

BREAKING NEWS

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025 : धनतेरस पर 7 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति में होगा जबरदस्त बढ़ोतरी

Media Yodha Desk Sat, Oct 18, 2025

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: धनतेरस का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक है। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। तो वहीं वृषभ राशि वाले आज बड़े निर्णय अच्छे से ले पाएंगे, किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। मिथुन जातक आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिएगा। थोड़ा रुककर के। क्योंकि भावुकता में आकर लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। किसी चीज में हाथ न डालें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी ठीक है। हालांकि नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर कंट्रोल करें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मन उद्यीन रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम के संकेत हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु दान करें।

तुला राशि- यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- कानूनी पचड़े परेशान कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम। कुछ नुकसान नहीं है बस स्ट्रगल का फेज रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लेकिन मनमाफिक रिजल्ट न आने से मन परेशान रहेगा। धर्म में अतिवादी न बने। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- संभलकर चलें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई बड़े पंगेबाजी न करें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान, व्यापार थोड़ा मध्यम है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गाों का आर्शाीवाद मिलेगा। बच्चों की सेहत पर और प्रेम पर ध्यान दें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन