20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025 : दिवाली पर चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Mon, Oct 20, 2025

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दीवाली का पर्व मनाया जायेगा।  मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान दें और तेज पटाखों से या किसी भी तरीके से कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभदायक होगा।

वृषभ राशि- बच्चों की तरफ से खुशहाल समाचार मिल सकता है। प्रेम में नयापन रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हल्का हर कलर या हल्का नीला कलर का वस्त्र या सफेद कलर का वस्त्र आपके लिए धारण करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का शुभ योग बन रहा है। घर में कुछ शुभकृत हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद कलर पहनकर के दिवाली मनाएं। शुभ होगा।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा। लाल रंग का वस्त्र पहनकर के दिवाली मनाएं। शुभ होगा।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी दिख रही है। पिला वस्त्र आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- शुभ समय। सुकुमारता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बन रहेंगे। लक्ष्मीवान, धनवान बने रहेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत। गाढ़ा नीला या हल्का नीला कलर का वस्त्र पहनकर दिवाली मनाएं। शुभ होगा।

तुला राशि- खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सता सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अवसादग्रस्त न हों। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। नुकसान नहीं है। मन आसंकित रहेगा। झगड़ा, झंझट से बचना चाहिए आपको। हल्का नीला कलर या गाढ़ा नीला कलर या हल्का हरे कलर का प्रयोग करें। शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा और सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिए। बाकी अत्यंत शुभ। लाल या पीला कलर वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा हो सकता है दिवाली में इस समय दूर रहें, लेकिन प्रेम बना रहेगा। लाल रंग का वस्त्र आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरे रंग का वस्त्र धारण करना दिवाली में शुभ होगा।

कुंभ राशि- थोड़ा सा बचकर पार करिए। स्वास्थ्य में कोई रिस्क न लें। पटाखों से बचें। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद कलर या हरे कलर का वस्त्र धारण कर दिवाली मनाना शुभ होगा।

मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। अद्भुत अच्छा समय। पीला कलर का वस्त्र या सफेद कलर का वस्त्र या क्रीम कलर का वस्त्र आपके लिए शुभ होगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन