18th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025 : शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, परिवार में छाएंगी खुशियां... पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Sat, Sep 20, 2025

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण कन्फ्यूज रहेंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु पास रखना, साथ रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरादीरी में अड़चन का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। हार्मोनल प्रॅाब्लम हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति की स्थिति मध्यम है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई कार्य प्रारंभ न करें। थोड़ा रुक जाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा और मान-प्रतिष्ठा पर आंच आने वाला समय है। तांबें की वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके सामने एक नहीं चल पाएगी और स्वंय नतमस्तक होंगे। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन