7th August 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर... एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

Advertisment

Duleep Trophy 2025 : जानें कब से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला और कहां देखें Live Streaming

Media Yodha Desk Wed, Aug 27, 2025

Duleep Trophy 2025 : दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज 28 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर फाइनल राउंड से होगी, जहां कुल 4 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। पहला क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नए ग्राउंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

दो टीमें पहले ही पहुंच चुकी है दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल मैच जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी, वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत 4 सितंबर से होगी। आपको बता दें कि साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। अब क्वार्टर फाइनल में से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती है ये देखना दिलचस्प होगा।

कितने बजे से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार 9:30 बजे शुरू होंगे। दोनों टीमों के कप्तान 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।

कब और कहां देख पाएंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2025 के किसी भी मैच लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। फैंस इस एप पर मैच देख सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल

मैच

तारीख

वेन्यू

क्वार्टर फाइनल 1 नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन

28 अगस्त-31 अगस्त

COE

क्वार्टर फाइनल 2 सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन

28 अगस्त-31 अगस्त

COE

सेमीफाइनल 1 साउथ जोन बनाम क्वार्टर फाइनल 1 विनर

4 सितंबर-7 सितंबर

COE

सेमीफाइनल 2 वेस्ट जोन बनाम क्वार्टर फाइनल 2 विनर

4 सितंबर-7 सितंबर

COE

फाइनल

11 सितंबर-14 सितंबर

COE

फिर से जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी

आपको बता दें कि ये टूर्नामेंट इस बार जोनल फॉर्मेट में खेला जाना है। 50 साल से ज्यादा समय तक ये टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में खेला जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई बार फॉर्मेट में बदलाव देखने को मिला है। जोनल टूर्नामेंट को कभी रंगों के नाम पर तो कभी अल्फाबेट्स के नाम से बदला गया, लेकिन फिर से अब ये जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन