16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Jammu Doda Cloudburst : डोडा, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन; 3-4 लोगों की मौत की आशंका

Media Yodha Desk Tue, Aug 26, 2025

Jammu Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। मंगलवार को डोडा जिले के भलेसा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 3 से 4 लोगों की मरने की खबर सामने आई है। कई घर पानी में बह गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर यातायात पूरी तरह ठप हैं। जगह-जगह भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन में मंगलवार को यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिस वजह से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें। प्रशासन ने कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे को भूस्खलन के चलते बंद कर दिया है। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।

कई जगहों पर रूट डायवर्ट

रियासी जिले के सीला गांव के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही ठप हो गई है। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया है।

डीएसपी रियासी विशाल जम्वाल ने बताया कि बारिश से बलवा सड़क भी प्रभावित हुई हैं। चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे कुछ इलाकों में खतरे की आशंका है। ऐसे स्थानों पर SDRF टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने खासकर नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन