11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

शिमला में मची आफत : भारी बारिश से लैंडस्‍लाइड, मंत्री-विधायक और कर्मचारी रातों-रात घर छोड़ भागे

Media Yodha Desk Tue, Aug 19, 2025

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. बादल फटने, भारी बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं से लोगों की जान सांसत में है. राजधानी शिमला के रामचंद्रा चौक पर भारी लैंडस्‍लाइड के चलते बड़े-बड़े पेड़ और मलबा सरकारी बिल्डिंगस पर गिरे. इन सरकारी बिल्डिंग्‍स में मंत्री, विधायक और सरकारी कर्मी रहते हैं, जिन्‍हें सोमवार की देर रात घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा. मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्‍कयू कर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया. 

मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक समेत कई प्रभावित 

शिमला के रामचन्द्रा में सरकारी कॉलोनी में भयानक लैंडस्‍लाइड हुआ. लैंडस्‍लाइड के चलते बड़े-बड़े विशालकाय पेड़ गिर गए. इस सरकारी कलोनी में मंत्री और विधायकों के आवास हैं. जैसे ही रात को भयानक लैंडस्लाइड हुई और पेड़ गिरने लगे, मंत्री और विधायक समेत 40 से 50 परिवारों को सरकारी आवास छोड़कर निकलना पड़ गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

लैंडस्‍लाइड से प्रभावित होने वालों में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, तीन अन्‍य विधायक समेत 50 परिवार शामिल थे. पुलिस ने कई परिवारों को वहां से रेस्क्यू कर आधी रात को सुरक्षित स्थानों होटलों और रिश्तेदारों के घर भेजा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पेड़ गिरे और जोरदार आवाजों ने डराया 

सरकारी आवास में वहां जो कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रात को छोड़कर घर से निकल आए थे, उनका कहना है कि रात 10:30 बजे और 11 बजे यहां पर भारी लैंडस्लाइड हुई. कई पेड़ गिरने के बाद धमाके जैसी आवाजें आईं और लोग सहम गए. करीब 50 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा क्योंकि यहां रहना खतरनाक था.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्‍होंने कहा, 'लगातार लैंडस्लाइड हो रहा था, इसलिए कुछ परिवार होटल में शिफ्ट हुए, जबकि कुछ परिवार अपना सारा सामान छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर निकल गए.'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन