5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM : क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

Media Yodha Desk Wed, Jul 1, 2026

Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: राघव जुयाल ने 29 जून की दोपहर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। इन तस्वीरों में राघव जुयाल निहारिका एनएम के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज देखते हुए कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई ने निहारिका के बार में जानने की इच्छा जाहिर की तो कई इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखे। कई सेलिब्रिटीज ने भी राघव जुयाल और निहारिका एनएम की तस्वीरों पर कमेंट किया है, जिनमें शहनाज गिल और आदर्श गौरव भी शामिल हैं। फोटोज शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन कुछ नहीं लिखा है, सिर्फ एक हार्ट इमोजी और स्टारस्ट्रक इमोजी बनाई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हर कोई ये जानने को बेताब है कि निहारिका एनएम कौन हैं और इस तरह अचानक राघव ने उनके साथ तस्वीर क्यों शेयर की है।

कौन हैं निहारिका एनएम?

राघव जुयाल की ही तरह निहारिका एनएम भी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। वह एक एक्ट्रेस और यूट्यूबर हैं। इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली निहारिका ने खुद को एक इंफ्लूएंसर के तौर पर स्टेबलिश किया है। वह सोशल मीडिया पर फिल्मों पर और फनी वीडियोज बनाती हैं और प्रियंका चोपड़ा से लेकर रणबीर कपूर, महेश बाबू और आमिर खान सहित कई सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं, वह कई हॉलीवुड सेलेब्स का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं, जिनमें टॉम क्रूज जैसे लीजेंड भी शामिल हैं। निहारिका साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर चुकी हैं। 'मित्र मंडली' में वह लीड रोल में थीं और जल्दी ही राघव जुयाल के साथ 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगी।

राघव जुयाल और निहारिका NM की तस्वीरों पर सेलेब्स के रिएक्शन

शेयर की गई फोटोज में निहारिका लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने राघव के साथ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। फोटोज पर कमेंट करते हुए यूट्यूबर आशीष चंचलानी से लेकर शहनाज गिल, आदर्श गौरव तक ने प्रतिक्रिया दी है। किसी ने हार्ट इमोजी तो किसी ने बुरी नजर वाले इमोजी के जरिए प्यार लुटाया। शहनाज गिल ने भी 'बेस्ट' लिखकर और साथ में बुरी नजर से बचाने वाले और लाल दिल वाले इमोजी के साथ जवाब दिया। आदर्श गौरव ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। वहीं फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल न तो निहारिका ने इन सवालों के जवाब दिए हैं और न ही राघव जुयाल ने।

शहनाज गिल से जुड़ चुका है राघव जुयाल का नाम

बता दें, एक समय पर राघव जुयाल का नाम शहनाज गिल के साथ भी जुड़ चुका है। एक पुराने इंटरव्यू में राघव जुयाल ने शहनाज गिल के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों को गलत बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन अटकलों में कोई सच्चाई है, तो उन्होंने जवाब दिया था, 'नहीं, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आप किसी फिल्म की शूटिंग में लगभग तीन से चार महीने बिताते हैं, तो दोस्ती-यारी हो ही जाती है।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन