7th June 2026

BREAKING NEWS

युवा बल्लेबाज छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को मिला बड़ा मौका, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की यह योजना, 35 हजार कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

5 लाख परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, जानिए किसे मिलेगा लाभ

रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका… 14.2 किलो LPG सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत

Advertisment

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026 : नौसेना में अप्रेंटिस बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पात्रता सहित अन्य डिटेल

Media Yodha Desk Sun, Jun 7, 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंडियन नेवी में बतौर अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 जून, 2026 तक अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार 06 जुलाई, 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इंडियन नेवी में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और संबंधित ट्रेड से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्टेज-2 की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

अग्निवीर अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 550 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे करें खुद अप्लाई

इंडियन नेवी में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उममीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर विजिट करें।

  2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर "Register" सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।

  4. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

  5. अब निर्धरित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

  6. फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन