9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

INDIAN BANK Vacancy 2026 : बैंक जॉब का मौका! इंडियन बैंक ने ऑफिसर पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Media Yodha Desk Mon, Apr 13, 2026

INDIAN BANK Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक काफी अच्छा मौका आया है. इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत कुल 350 पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती के लिए आवेदन 8 अप्रैल से स्टार्ट कर दिए गए हैं, यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. इसमें असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर स्तर के पद शामिल हैं. आइए इस भर्ती की पूरी जानकारी को और भी विस्तार से समझते हैं.

अलग-अलग विभागों में होंगे पद

इस भर्ती में अलग-अलग विभागों में पद दिए जाएंगे जैसे आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर आदि. इन सभी अलग-अलग विभागों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है, ताकि सही पद के लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके. इस भर्ती में Technical और Non-technical दोनों प्रकार के पद शामिल हैं

योग्यता और वेतन

  • इन पदों के लिए आपकी उम्र 22 से 45 वर्ष होनी चाहिए.

  • आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास BE/BTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री होनी चाहिए.

  • क्रेडिट और फाइनेंस पदों के लिए CA, MBA (Finance), ICWA या CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है.

  • सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे पदों के लिए संबंधित डिग्री और आवश्यक रजिस्ट्रेशन जरूरी है.

  • चुने गए उम्मीदवारों को स्केल के अनुसार काफी अच्छा वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलेंगे-

  • स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 48480 रुपए से 85920 रुपए तक

  • स्केल II (मैनेजर): 64820 रुपए से 93960 रुपए तक

  • स्केल III (सीनियर मैनेजर): 85920 रुपए से  105280 रुपए तक

आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आप बैंक की साइट पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और उसे ध्यान से पढ़ें, क्योंकि उसमें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है. आवेदन शुल्क General, EWS, OBC वर्ग के लिए 1000 रुपए है, जबकि SC, ST और PWD के लिए 175 रुपए है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा. कुछ पदों पर बॉन्ड नियम भी लागू हैं, जिसमें यदि आप समय से पहले नौकरी छोड़ते हैं तो आपको बॉन्ड राशि देनी होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन