10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

सरकार का बड़ा एक्शन : भारत में 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर बैन, Ullu और ALTBalaji शामिल

Indrajeet Yadav Sat, Jul 26, 2025

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025: केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख अपनाते हुए देशभर में 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। इस सूची में Ullu, ALTBalaji (ALTT), Desiflix, Big Shots App, NeonX VIP जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के नाम शामिल हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन ऐप्स और साइट्स की पहुंच बंद करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म्स IT अधिनियम 2000 की धारा 67, 67A, IPC की धारा 292 और स्त्रियों के अशोभनीय चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 का उल्लंघन कर रहे थे।

इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर कथित रूप से बिना किसी मजबूत कहानी या समाजिक संदेश के अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा था, जिसे लेकर NCPCR और अन्य संस्थाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी।

बैन की गई प्रमुख ऐप्स की सूची:

Ullu, ALTBalaji (ALTT), Desiflix, Big Shots, NeonX VIP, MoodX, ShowHit, Boomex, HitPrime, MojFlix, Feneo, Jalva, Adda TV, Hulchul आदि।

भारत में 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर बैन, Ullu और ALTBalaji शामिल

विवादों के बीच, ALTBalaji की संस्थापक एकता कपूर ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने और उनकी मां शोभा कपूर ने वर्ष 2021 में ही ALTT से अलग हो चुकी थीं और अब वे उसके संचालन में शामिल नहीं हैं।

सरकार का यह कदम इंटरनेट पर बढ़ते ‘सॉफ्ट पोर्न’ कंटेंट के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन