IDBI Vacancy 2026 : ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर - IDBI बैंक में 1300 नए पद, जल्द करें आवेदन
IDBI Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है. दरअसल आईडीबीआई बैंक ने 2026 के लिए नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक अलग-अलग शाखाओं में ऑफिसर लेवल के पदों को भरेगा. खास बात यह है कि भर्ती में बड़ी संख्या में पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए रखे गए हैं, जिससे ग्रेजुएट उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने का मौका मिलेगा. बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 1300 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे.
किन पदों पर होगी भर्ती?
आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती के तहत कुल 1300 पद भरे जाएंगे. इनमें दो अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं. इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के लिए 200 पद तय किए गए हैं, जबकि जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ के लिए 1100 पद रखे गए हैं. इन पदों के जरिए बैंक देशभर की शाखाओं में योग्य में उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा. वहीं इस भर्ती में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन पैकेज मिलेगा. इस पद के लिए अनुमानित सालाना सैलरी करीब 6.14 लाख रुपये से 6.50 लाख रुपये तक बताई गई है.
क्या योग्यताएं होनी चाहिए?
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत रखी गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए. वहीं असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस जरूरी बताया गया है. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना बैंक की ओर से तय तारीख के आधार पर की जाएगी.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का सबसे पहले बैंक की ऑफिशल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपना फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन और हैंड रिटन डिक्लेरेशन स्कैन कर अपलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन