11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

Huma Qureshi's Cousin Murdered : हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या.. पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, 2 आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Aug 8, 2025

नई दिल्ली: दिल्‍ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ कुरैशी की हत्‍या कर दी गई. एक शख्‍स ने अपनी स्‍कूटी आसिफ के घर के बाहर लगा दी थी. जब आसिफ ने स्‍कूटी हटाने के लिए कहा तो कहासुनी शुरू हो गई और बात हत्या तक जा पहुंची. आसिफ कुरैशी की पत्नी ने कहा कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था.

आसिफ कुरैशी ने बताया मेरे पति कम से लौटकर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी. जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में पार्किंग विवाद में एक हत्या हो गई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन