19th August 2026

BREAKING NEWS

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

Advertisment

Holi 2026 Hangover : होली सेलिब्रेशन के बाद नहीं होगी परेशानी, ये 5 आसान घरेलू तरीके तुरंत कम करेंगे हैंगओवर

Media Yodha Desk Thu, Feb 26, 2026

Holi 2026 Hangover: होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. लेकिन कई बार यह जश्न थोड़ा भारी पड़ जाता है. रंग खेलने के बाद देर रात तक पार्टी, शराब या भांग पीना और अनियमित खान-पान अगली सुबह परेशानी बन सकता है. सिरदर्द, मतली, थकान, कमजोरी और सुस्ती जैसी दिक्कतें हैंगओवर के आम लक्षण है. कई लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना भी महसूस होता है. डॉक्टर के अनुसार ज्यादा शराब या भांग लेने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है. इस वजह से हैंगओवर होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी होली के बाद सुस्त और थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत कैसे पा सकते हैं?

भरपूर पानी और नारियल पानी पिएं

हैंगओवर की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है. इसलिए सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं. हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करते हैं. वहीं जरूरत हो तो ओआरएस का गोल भी आप ले सकते हैं.

नींबू पानी से मिलेगी ताजगी

गुनगुने पानी में नींबू पानी मिलाकर पीना हैंगओवर में राहत दे सकता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर को तरोताजा करने में मदद करता है. इससे मतली और सिर दर्द में भी आराम मिल सकता है. सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर हल्का महसूस होता है और पाचन भी बेहतर होता है.

हल्का और पौष्टिक खाना खाएं

हैंगओवर की हालत में तला-भूना खाना और ज्यादा मसालेदार खाना नुकसान कर सकता है. इससे एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ सकती है. ऐसे समय में खिचड़ी, दलिया, सूप या उबली सब्जियां खाना बेहतर रहता है. दही और छाछ जैसे हल्के ऑप्शन भी पाचन को संभालने में मदद करते हैं.

फल खाएं, शरीर को दें एनर्जी

केला पोटेशियम का अच्छा सोर्स है जो शराब की वजह से बिगड़े इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को ठीक करने में मदद करता है. पपीता और दूसरे ताजा फल भी शरीर को ऊर्जा देते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं. ऐसे में हैंगओवर उतारने के लिए सुबह के नाश्ते में दही के साथ केला आप ले सकते हैं.

हर्बल टी पिएं

हैंगओवर कम करने के लिए आप तुलसी, पुदीना और सौंफ से बनी हर्बल टी पी सकते हैं. यह शरीर को ठंडक देती है. इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में तुलसी, पुदीना और सौंफ डालकर उबाल लें और फिर छान कर पी लें. यह शरीर को ठंडक पहुंचाएगी, सिरदर्द कम करेगी और पाचन को भी हेल्दी रखेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन