5th August 2026

BREAKING NEWS

तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

5000 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, D.Ed. और TET में मिलेगी बड़ी छूट

10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी के साथ व्यवहार पर गौतम गंभीर घिरे : पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- 'वह बेवकूफी करते हैं'

Media Yodha Desk Sat, Jul 25, 2026

Srikkanth Vs Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 14, 13 और 15 रन बनाने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के पांचवें T20I मैच से बाहर कर दिया गया था. गंभीर की प्लेइंग इलेवन को लेकर फेर-बदल की रणनीति से पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत खफा है और उनकी इस रणनीति को बेहद ही मूर्खतापूर्ण करार दिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, "वैभव पास शॉट्स की एक शानदार रेंज है, फिर भी उन्होंने एक भी शॉट क्रॉस-बैट से नहीं खेला, यह लड़का वाकई कुछ खास है. तीन बार नाकाम रहने के बाद गौतम गंभीर ने बेवकूफी करते हुए उन्हें टीम से बाहर क्यों कर दिया और उनका आत्मविश्वास क्यों तोड़ दिया?"

गंभीर की गैर-मौजूदगी में, भारत के महान टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण टीम की कमान संभाल रहे हैं.  श्रीकांत ने आगे कहा, "मैं वैभव के समर्पण को सलाम करता हूं. इंग्लैंड सीरीज के बाद, वह घर नहीं गए बल्कि सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में चले गए. वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ़ अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं, वह पूरी दुनिया को साबित करना चाहते हैं कि वह खास हैं."

श्रीकांत ने लगातार तीन बार नाकाम रहने के बावजूद अपने स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को बनाए रखने के लिए वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की है. श्रीकांत ने इस बारे में कहा, "जिस आसानी से वह 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, वह असाधारण है. आम तौर पर, तीन बार नाकाम रहने के बाद, दूसरे खिलाड़ी सिंगल और डबल लेकर भारतीय टीम में अपनी जगह बचाने की कोशिश करते. लेकिन उन्होंने बिना किसी नतीजे की परवाह किए निडर होकर खेला. 18 गेंदों में 50 रन बनाना उनके लिए बच्चों का खेल बन गया है.यही उनकी महानता है."

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वैभव ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली थी, वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशकत जमाने वाले बल्लेबाज बने थे. अब दूसरे टी-20 में वैभव के एक और कमाल की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन