20th June 2026

BREAKING NEWS

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

सावधान! HPV वायरस सिर्फ सर्वाइकल नहीं, गले के कैंसर का भी बन सकता है कारण, जानें इसके संकेत

जानिए क्यों कट रहे हैं ₹100 और कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

Advertisment

GATE 2026 Answer Key : GATE 2026 आंसर-की जल्द होगी जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका

Media Yodha Desk Sun, Feb 22, 2026

GATE 2026 Answer Key: GATE परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) आंसर-की 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने पर स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, GATE आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (एनरोलमेंट ID या ईमेल एड्रेस और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।

कैसे कर सकेंगे आंसर-की को डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद उम्मीदवारों को GATE आंसर-की 2026 PDF वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।

  • इसके बाद GATE आंसर-की 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।

  • इसके बाद GATE आंसर-की 2026 PDF सेव करें और प्रिंट आउट लें।

आंसर-की जारी होने के साथ ही, इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडो को एक तय समय के लिए खोला जाएगा। इस बीच ही इच्छुक उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। हालांकि, आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।  अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

GATE रिजल्ट डेट 2026

GATE रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in पर अनाउंस किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल पोर्टल - gate2026.iitg.ac.in पर GATE रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को हुआ था।

GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है। इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) रिक्रूटमेंट के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन