8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Food That Shorten Your Lifespan : उम्र को कम करती हैं ये 4 चीजें, पहले नंबर पर है शराब, जानिए और क्या है सेहत के लिए खतरनाक

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

Food That Shorten Your Lifespan: कहते हैं आपके खान-पान का शरीर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ये इस तरह से है कि जैसा ऑयल आप मशीन में डालेंगे मशीन की लाइफ भी वैसी ही होगी। शरीर पर भी डाइट का सीधा असर होता है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है, कुछ चीजों का असर शरीर पर धीरे-धीरे और लंबे समय में दिखाई देता है। ये चीजें शरीर को अंदर से बीमार और कमजोर बनाने लगती है।

गलत खान-पान की वजह से कई बड़े जोखिम होते हैं, जिसमें हार्ट की बीमारी, चयापचय संबंधी समस्याएं, यहां तक ​​कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने एक वीडियो शेयर किया है। डॉक्टर ने इसमें कुछ बातों पर जोर देते हुए बताया है कि रोजमर्रा की ऐसी कई खाने-पीने वाली चीजें हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको इन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनसे लंबे समय में आपकी उम्र कम होती है।

इन 4 चीजों से कम होती है उम्र

शराब- पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं। इसे आम और व्यापक रूप से स्वीकृत कर लिया गया है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। आपको इस आदत को खत्म कर देना चाहिए या इसे एकदम कंट्रोल कर लेना चाहिए।

प्रोसेस्ड मीट- खाने में हॉट डॉग और डेली मीट जैसी चीजें सुविधाजनक चीजों को लोग शामिल करते हैं, लेकिन नियमित रूप से इनका सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं है।

मीठे पेय पदार्थ- डॉक्टर लंदन ने बताया कि मीठे ड्रिंक सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं। इनमें सिर्फ कैलोरी होती है और इनसे कभी पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता। इसी वजह से बिना सोचे-समझे इनका अधिक सेवन करना आसान हो जाता है।

सैचुरेटेड फैट- खाने में सैचुरेटेड फैट वाली चीजें जैसे हाई फैट वाला मांस, मक्खन और फुल फैट वाले डेयरी उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। ये फैट सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

आपको एक हेल्दी और बैलेंस डाइट लेनी है। ऐसा नहीं है कि जिंदगी में कभी इस तरह की चीजों का सेवन नहीं करना है, लेकिन इन चीजों को अपने पोषण का मुख्य हिस्सा न बनाएं। इन चीजों को अपने रोजाना के खाने की थाली में शामिल न करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन