11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

CG Accident : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 5 की मौत – 5 गंभीर, मौके पर मचा हाहाकार

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

कबीरधाम : रविवार को कबीरधाम जिले में देर शाम भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल है। ये हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास हुआ है। ट्रक व बोलेरो में जबरदस्त भिडंत हो गई। बोलेरो में बैठे पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल भी बेहोश हैं।

मौके पर चिल्फी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है, घायलों को रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार एमपी कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। आज रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी,  जिसके लिए वे कार बुक करके बिलासपुर के लिए निकले थे।

बंगाल के रहने वाले थे सभी

एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आज रविवार शाम 4.30 बजे चिल्फी धवईपानी के बीच अकलघरिया गांव के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे जिसमे से 03 महिला 01 पुरुष 01 बच्ची की मौत हो गई है। बाकी 05 लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग टूरिस्ट हैं जिनको आज रात में बिलासपुर से ट्रेन थी सभी लोग कलकत्ता बंगाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन