9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Fatigue and Weakness : हर वक्त रहती है थकान और कमजोरी? नजरअंदाज न करें, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

Fatigue and Weakness: कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस होना लाजमी है लेकिन अगर हर समय ही थकान और कमजोरी महसूस होने लग जाए, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको सेहत से जुड़ी कौन सी समस्या हो सकती है। इसके अलावा इस बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं कि सेहत से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

थकान और कमजोरी- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एनीमिया की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में जब खून की कमी पैदा हो जाती है, तो एनर्जी की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि, थकान और कमजोरी के अलावा एनीमिया के कुछ दूसरे लक्षण भी होते हैं। एनीमिया के कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में भी जान लेते हैं।

एनीमिया के लक्षण- थकान और कमजोरी के अलावा त्वचा का पीला पड़ना और सांस फूलना, इस तरह के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज होना भी एनीमिया की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा खून की कमी के कारण हाथ और पैर ठंडे हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई देने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।

खून की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं- अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको रोज चुकंदर-गाजर का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। खून की कमी से छुटकारा पाने के लिए अनार का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। मुनक्का, खजूर और पालक जैसे सुपरफूड्स को भी एनीमिया होने पर कंज्यूम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए गुड़-चना और मोरिंगा के पत्ते भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन