5th August 2026

BREAKING NEWS

तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

5000 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, D.Ed. और TET में मिलेगी बड़ी छूट

10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

Advertisment

नई दिल्ली : किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, जुलाई में आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

admin Mon, Jul 7, 2025

देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जल्द आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त जुलाई महीने में किसी भी दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

18 जुलाई को मिल सकती है किस्त की सौगात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसी दिन पीएम मोदी 20वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जारी कर सकते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। महत्वपूर्ण: पिछली किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में भेजी गई थी।

अब तक कितने किसानों को मिला लाभ?

  • कुल लाभार्थी: 11.8 करोड़ से अधिक किसान

  • केवल बिहार में: 76.5 लाख से ज्यादा किसान

  • योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना ₹6,000 की सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके दी जाती है।


e-KYC जरूरी, वरना रुक सकती है किस्त!

सरकार ने इस बार e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। यदि किसी किसान का ई-केवाईसी पूरा नहीं है, तो उसकी 20वीं किस्त की राशि रुक सकती है।

OTP आधारित e-KYC: PM-Kisan पोर्टल
बायोमेट्रिक e-KYC: नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन