4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

देश - विदेश पीएम मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद : दिवाली की शुभकामनाओं पर जताया आभार, पढ़ें क्या बोले प्रधानमंत्री

Media Yodha Desk Wed, Oct 22, 2025

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। ट्रंप ने फोन कॉल कर पीएम मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा-राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब व्यापार शुल्क और अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका-भारत संबंधों में तल्खी है। वहीं अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है वह रूस से तेल नहीं खरीदे।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने दीपावली की बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की...उनकी इसमें बहुत रुचि है। हालांकि, कुछ समय पहले हमने इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। व्यापार के बारे में बात करने के कारण, मैं इस बारे में बात कर पाया। वह एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन