22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Earthquake In India : भारत के इस राज्य में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता जानें

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

Earthquake In India: भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में आए भूकंप में तो हजारों लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस कारण अक्सर भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बैठा होता है। इस बीच अब मंगलवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह ही भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मॉलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। ये भूकंप मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। ये भूकंप शाम 6 बजकर 25 मिनट पर आया था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र धरती से 90 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके अलावा सोमवार को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर अफगानिस्तान में भी 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन