19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Dry Days on 4th March Holi 2026 : होली पर यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लागू होंगे ड्राई डे, जानें कब और कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

Dry Days on 4th March Holi 2026 : होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक होली के दिन छुट्टी रहेगी. दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार 4 मार्च 2026 बुधवार को होली (धुलेंडी) के दिन पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. होटल, क्लब और रेस्तरां में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी. सिर्फ लाइसेंस वाले होटलों के रूम सर्विस में शराब मिल सकती है. वैसे मार्च में करीब पांच दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसमें राम नवमी, महावीर जयंती, शहीद दिवस और ईद उल फितर के त्योहारों पर भी राज्य में अलग-अलग शराबबंदी रहेगी.

यूपी में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उत्तर प्रदेश में 4 मार्च और 5 मार्च को दोपहर तक कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद रखी गई हैं. प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी, बीयर और मॉडल शॉप बंद रहेंगी. नोएडा-गाजियाबाद होली पार्टियों के लिए FL-11 लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी.

महाराष्ट्र में मुंबई- पुणे में शराबबंदी 

ऐसी खबरें थीं कि महाराष्ट्र सरकार होली से ड्राई डे हटा सकती है, लेकिन आबकारी विभाग ने साफ किया है कि 4 मार्च को ड्राई डे कायम रहेगा. 23 मार्च  को शहीद दिवस और 26 मार्च राम नवमी को भी महाराष्ट्र में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठेके बंद

छत्तीसगढ़ में 4 मार्च धुलेंडी को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. मध्य प्रदेश में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होली के दिन रहेगा. राजस्थान में भी 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. राजस्थान आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हैं.

मार्च में कब-कब ड्राई डे

4 मार्च (बुधवार) : होली पर लगभग पूरे भारत में
21 मार्च (शनिवार) : ईद-उल-फितर, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में संभव
23 मार्च (सोमवार) : शहीद दिवस, मुख्य तौर पर महाराष्ट्र
26 मार्च (गुरुवार)  : राम नवमी पर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र
31 मार्च (मंगलवार)  : महावीर जयंती, ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्यों में

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन