11th August 2026

BREAKING NEWS

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Delhi Blast : 'मौत से मत डरो'- दिल्ली ब्लास्ट के सुसाइड बॉम्बर उमर का वीडियो आया सामने, हमले को बताया ‘जायज’

Media Yodha Desk Tue, Nov 18, 2025

Delhi Blast: दिल्ली बम धमाके को आतंकी डॉक्टरों ने किसी हड़बड़ी में अंजाम नहीं दिया था. ये बेहद सोची समझी और खतरनाक इरादों के साथ बुनी गई आतंकी साजिश थी. दिल्ली ब्लास्ट के आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का नया वीडियो सामने आया है, जो आतंकियों की तबाही के पूरे प्लान का संकेत भी देता है. उमर उन नबी इस वीडियो में वो सुसाइड बॉम्बिंग की वकालत करता नजर आ रहा है. वो कहता दिख रहा है कि मौत से मत डरो.

इस वीडियो में वो कह रहा है कि आत्मघाती हमले को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. जब किसी व्यक्ति को लगता है कि वो किसी निश्चित जगह पर निश्चित टाइम पर मरने जा रहा है तो उसके मन में क्या चल रहा होता है. वो इस वीडियो में आत्मघाती हमले को जायज ठहराता नजर आ रहा है. दिल्ली बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. इसमें कार को बम से उड़ाने वाला अल फलाह यूनिवर्सिटी का डॉक्टर उमर उन नबी शामिल है.

सुसाइड बांबिंग का पक्ष लिया

उमर ने कहा कि इस्लाम में खुदकुशी को गलत बताया गया है. सुसाइड बांबिंग को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. यह इस्लाम में काफी जानी पहचानी बात है. इसके खिलाफ कई तरह की बहस भी होती रही हैं. वो इसे शहीद होने का ऑपरेशन बता रहा है. वो दूसरों को भी इसके लिए आगे आने की बात कर रहा है. हालांकि ये वीडियो कहां से आया है और किसने ये वीडियो जारी किया है, इसकी जानकारी नहीं मिली है. 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन