6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

FSSAI की सख्त चेतावनी : जंग लगे चाकू से खाद्य पदार्थ काटना पड़ सकता है भारी, रेस्टोरेंट्स को दिए निर्देश

Media Yodha Desk Thu, Jun 18, 2026

रसोई में चाकू सबसे जरूरी और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले औजारों में से एक है, चाहे फल काटने हों, सब्जियां चॉप करनी हों या किसी भी खाने की तैयारी करनी हो, इसका इस्तेमाल हर दिन होता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि जिस चाकू से आप खाने की चीजें काट रहे हैं, वह साफ और सुरक्षित है या नहीं?

हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने होटल, ढाबों और फूड बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए नए नियम लागू किए हैं. इन नियमों के तहत अब सभी को साफ-सुथरे और फूड-ग्रेड चाकू, ब्लेड और अन्य कटिंग उपकरणों का ही इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा, कटाई, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और भंडारण में उपयोग होने वाले सभी उपकरण फूड-ग्रेड, गैर-विषैले (नॉन-टॉक्सिक) और जंग-रोधी होने चाहिए. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि गंदे या जंग लगे चाकू से तैयार किया गया खाना खराब हो सकता है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

FSSAI ने क्यों जारी किए नए निर्देश?

FSSAI को पता चला कि कुछ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाने के स्थानों पर जंग लगे, टूटे-फूटे या खराब चाकू और ब्लेड का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे गंदे और खराब उपकरणों से खाने में गंदगी, हानिकारक केमिकल और कीटाणु मिल सकते हैं, जिससे लोगों की सेहत खराब हो सकती है. इसी वजह से FSSAI ने साफ तौर पर कहा है कि खाना बनाने के दौरान केवल फूड-ग्रेड और अच्छी हालत में मौजूद चाकू और अन्य कटिंग औजारों का ही इस्तेमाल किया जाए, ताकि खाना सुरक्षित और हेल्दी बना रहे.

जंग लगा चाकू सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?

खाने में जंग मिल सकता है

जब आप जंग लगे चाकू से फल या सब्जियां काटते हैं, तो उसके छोटे-छोटे जंग के कण खाने में मिल जाते हैं. बार-बार ऐसा खाना खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता.

बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता है

जंग लगी सतह पर गंदगी और कीटाणु आसानी से जम जाते हैं. अगर चाकू ठीक से साफ न किया जाए, तो ये कीटाणु सीधे खाने में चले जाते हैं.

पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं

ऐसे चाकू से कटा हुआ खाना खाने से पेट दर्द, गैस, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

संक्रमण का खतरा रहता है

जंग लगे या टूटे चाकू में दरारें होती हैं, जिनमें गंदगी छिप जाती है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

खाने का स्वाद और क्वालिटी खराब होती है

जंग लगे चाकू से कटे फल और सब्जियों का स्वाद बदल सकता है और खाने की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है. कई बार खाने में अजीब सा स्वाद आने लगता है.

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

FSSAI ने साफ कहा है कि अगर निरीक्षण के दौरान किसी खाद्य प्रतिष्ठान में खराब या जंग लगे कटिंग उपकरण पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

घर में चाकू इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • चाकू पर जंग दिखाई दे तो उसे बदल दें

  •  इस्तेमाल के बाद तुरंत धोकर सुखाएं

  • गीले चाकू को लंबे समय तक न छोड़ें

  • स्टेनलेस स्टील या अच्छी गुणवत्ता वाले चाकू खरीदें

  • समय-समय पर चाकू की धार और स्थिति की जांच करते रहें

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन