6th August 2026

BREAKING NEWS

गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें आज का राशिफल

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

Advertisment

CG Teacher Recruitm : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 5,000 पदों के लिए दोपहर में एग्जाम और शाम तक परिणाम

Media Yodha Desk Thu, Jun 11, 2026

CG Teacher Recruitm: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापम अपनी तैयारी पूरी कर रहा है और विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से ही भर्तियां की जाएंगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इस वक्त 5 हजार शिक्षकों की जरूरत है.

इस परीक्षा की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी और व्यवस्था ऐसी होगी कि अभ्यर्थी दोपहर में परीक्षा देंगे और शाम तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

पहले की गलती से सीखा सबक

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इन स्कूलों में भर्ती का काम सौंपा गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा परिणाम आने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. दरअसल, कई जगहों से अव्यवस्थाओं की शिकायतें आईं और विभिन्न प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप भी लगे. इन सभी विसंगतियों को देखते हुए सरकार ने अब एक सेंट्रलाइज्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है.

10 हजार पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के चरणों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और ठीक इसके बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी. इस प्रकार शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी. उन्होंने युवाओं से कहा कि किसी को भी इस मामले में चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा करेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन