6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

Media Yodha Desk Mon, Jul 20, 2026

DA Hike 2026: जुलाई का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. आमतौर पर जुलाई के महीने में मिलने वाली महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि इस बार उनके बैंक खाते में कब इजाफा होने जा रहा है. ऐसे में करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है.बढ़ती महंगाई के बीच  1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय  कर्मचारी अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं.सवाल यही है कि अगर जुलाई में घोषणा नहीं होती, तो आखिर DA बढ़ोतरी की खुशखबरी कब मिल सकती है? आइए जानते हैं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के अनुमानित आंकड़े और सरकार के पिछले पैटर्न्स क्या इशारा कर रहे हैं, जिससे इस साल कर्मचारियों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है...

DA बढ़ोतरी का फैसला क्यों अटका हुआ है?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अंतिम फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के जून 2026 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा. जून का डेटा अभी जारी होना बाकी है. यही वजह है कि सरकार ने अभी तक नए DA पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों में मामूली देरी के चलते अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि अगर जुलाई में यह घोषणा नहीं होती, तो आखिरकार वो कौन सा महीना होगा जब सरकार इस बड़ी सौगात पर मुहर लगाएगी?

इस बार कितनी बढ़ सकती है DA?

अब तक सामने आए AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर इस बार महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. मार्च 2026 में इंडेक्स 149.1, अप्रैल में 149.9 और मई में 150.8 रहा था. अनुमान है कि जून में यह करीब 151.7 तक पहुंच सकता है. इस बार 3% से 4% DA बढ़ने का अनुमान है,..हालांकि अंतिम फैसला जून के आधिकारिक आंकड़े और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

अगर जुलाई में ऐलान नहीं हुआ, तो कब मिलेगी खुशखबरी?

अगर इस महीने DA बढ़ोतरी की घोषणा नहीं होती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी सरकार त्योहारी सीजन के दौरान यानी अक्टूबर या नवंबर में DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. इस साल दिवाली नवंबर में है, इसलिए इसे कर्मचारियों के लिए 'दिवाली गिफ्ट' के तौर पर देखा जा रहा है.

किसे मिलेगा फायदा?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा. इसमें रेलवे, रक्षा और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी और रिटायर्ड पेंशनर्स भी शामिल हैं. अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के हिसाब से लाभ मिलेगा.

DA बढ़ने से सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है. DA बढ़ने से इन-हैंड सैलरी के साथ-साथ प्रोविडेंट फंड (PF), पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों पर भी असर पड़ता है. फिलहाल DA 60% है. इससे पहले अप्रैल 2026 में सरकार ने इसे 58% से बढ़ाकर 60% किया था, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था.

कैसे तय होती है DA बढ़ोतरी?

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ते की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है. सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई के लिए DA रिवाइज करती है. हालांकि घोषणा आमतौर पर मार्च और अक्टूबर के आसपास की जाती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन