21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

Central Bank of India Recruitment 2026 : सेंट्रल बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों के लिए अंतिम तिथि निकट

Media Yodha Desk Fri, Mar 6, 2026

Central Bank of India Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर 275 वैकेंसी निकाली हैं. इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे कई पद शामिल हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा.

इन पदों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है. ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 साल है. अधिकतम आयु 40 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

ज्यादातर पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है.कुछ पदों के लिए क्लाउड, नेटवर्क या साइबर सिक्योरिटी का सर्टिफिकेट भी जरूरी है. रिस्क मैनेजर के लिए सीए, एमबीए (फाइनेंस) या संबंधित डिग्री मांगी गई है.अनुभव भी पद के हिसाब से 1 साल से लेकर 8 साल तक मांगा गया है.

सैलरी लगभग 48,480 रुपये से शुरू होकर बढ़ते-बढ़ते 85,920 रुपये तक पहुंच सकती है. स्केल II में वेतन 64,820 रुपये से शुरू होकर करीब 93,960 रुपये तक जाता है. स्केल III के पदों पर सैलरी 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक मिलती है, जबकि स्केल IV में वेतन 1,02,300 रुपये से शुरू होकर 1,20,940 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंक भत्तों का लाभ भी दिया जाता है.

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क  SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये है.बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है.फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है.

चयन दो चरणों में होगा.पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा. परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 90 सवाल पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक होंगे. अच्छी बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.दूसरा चरण इंटरव्यू का होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं.वहां SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें.जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें.फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन