6th August 2026

BREAKING NEWS

पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें आज का राशिफल

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Advertisment

Inverter Care Tips : गर्मियों में घूमने जाने से पहले इन्वर्टर पर सेट कर दें यह मोड, बैटरी में ब्लास्ट होने से बचा लेगा

Inverter Care Tips: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और अब लोगों वेकेशन के लिए जाने लगे हैं. इस दौरान ज्यादातर घर बंद रहते हैं. बंद घर में बिजली की जरूरत नहीं रहती. इसलिए लोग फ्रिज और टीवी समेत बाकी अप्लायंसेस और MCB को बंद कर देते हैं. हालांकि, इस दौरान ज्यादातर लोग इन्वर्टर को स्विच ऑफ करना भूल जाते हैं. ऐसा करना बड़ी गलती हो सकता है और इससे बैटरी में खराबी आने या ब्लास्ट होने तक का खतरा रहता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि छुट्टियों में इन्वर्टर और बैटरी का कैसे ध्यान रखना चाहिए.

कब काम आएगा नॉर्मल मोड?

अगर आप एक-दो हफ्तों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और घर की मेन पावर सप्लाई ऑन रहेगी तो इन्वर्टर को नॉर्मल मोड में सेट किया जा सकता है. इसका फायदा यह होगा कि बैटरी पूरी तरह चार्ज और हेल्दी रहेगी. आजकल कई इन्वर्टर में बैटरी के हिसाब से मोड चुनने और स्मार्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है. इस तरह आप बैटरी के हिसाब से टैबुलर मोड, स्टैंडर्ड या रेगुलर मोड सेलेक्ट कर सकते हैं.

कब बंद करना चाहिए इन्वर्टर?

अगर आप घर से जाते समय मेन पावर सप्लाई को पूरी तरह बंद कर रहे हैं तो इन्वर्टर को भी बंद कर देना चाहिए. इसके लिए इन्वर्टर और पावर स्विच को बंद कर सॉकेट से अनप्लग कर दें. साथ ही ध्यानपूर्वक तरीके से बैटरी टर्मिनल्स को भी डिस्कनेक्ट कर दें. इससे बैटरी अपने आप ड्रेन नहीं होगी.

बैटरी को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

- छुट्टियों पर जाने से पहले बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर दें. फुल चार्ज्ड बैटरी आराम से एक-दो महीने चल जाती है. 
- अगर बैटरी को डिस्चार्ज कंडीशन में छोड़ दिया जाए तो यह डीप डिस्चार्ज स्टेट में चली जाएगी. इससे बैकअप परफॉर्मेंस कमजोर होती है और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है.
- छुट्टियों से लौटने के बाद इन्वर्टर को डायरेक्ट ऑन कर यूज करना शुरू न करें. अगर आप एक-डेढ़ महीने बाद लौट रहे हैं तो बैटरी के टर्मिनल्स, इसमें पानी का लेवल, डस्ट और रस्ट आदि को जरूर चेक करें. अगर आप लीड-एसिड बैटरी यूज कर रहे हैं तो इसमें कुछ समय बाद पानी कम हो जाता है.

बड़े नुकसान से बचा सकती है ये तैयारी

इन्वर्टर बैटरी की लागत हजारों में होती है और गर्मियों के समय पावर कट के दौरान ये खूब काम आती है. गर्मी के अलावा बारिश और सर्दियों के दौरान भी इन्वर्टर होने पर पावर कट की उतनी टेंशन नहीं रहती. इसलिए कुछ आसान तरीकों से बैटरी की देखभाल कर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन