11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

भीषण सड़क हादसा : ऑटो और हाइवा टकराए, 5 की मौत, कई घायल

Media Yodha Desk Sat, Aug 23, 2025

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ऑटो और हाइवा के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस खौफनाक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

गंगा स्नान से लौट रहे थे ग्रामीण

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है वो लोग हिलसा के मलामा गांव के रहने वाले हैं. वो सभी गंगा स्नान करने गए थे. सुबह-सुबह सभी लोग गंगा स्नान के बाद ऑटो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा ( टैंकर) ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी. इस टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. 

हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक फरार

पुलिस के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं. पुलिस के अनुसार इस घटना में कई लोगों की हालत अभी भी काफी गंभीर है. उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन