20th June 2026

BREAKING NEWS

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

जानिए क्यों कट रहे हैं ₹100 और कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 23 October 2025 : भाई दूज पर बन रहे शुभ योग, जानें किस राशि की किस्मत चमकेगी आज

Media Yodha Desk Thu, Oct 23, 2025

Aaj Ka Rashifal 23rd October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 51 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन बेहद खास है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज और विश्वकर्मा पूजा एक साथ मनाई जा रही है।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है, खराब नहीं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परेशानी भरा दिन रहेगा हर मामले में। जीत आपकी होगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान, स्वास्थ्य व व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- मानसिक तौर पर उहापोह से गुजरेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम, संतान मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार आपका सही है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन अति उत्साही होकर किसी काम की शुरुआत अभी न करें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी व शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- नेत्र पीड़ा, सिर दर्द, अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा कष्टप्रद होगा, लेकिन लाभकारी होगी। प्रेम, संतान मध्यम लेकिन खराब नहीं। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा परेशान करने वाली होगी। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें, अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन