10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

बिलासपुर : राज्यपाल के औचक निरीक्षण में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, छात्रों ने कुलपति को हटाने की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब छत्तीसगढ़ के माननीय महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। राज्यपाल के इस औचक दौरे ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोल दी।

राज्यपाल श्री डेका ने स्वागत के लिए खड़े अधिकारियों को दरकिनार कर सीधे यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और मनमानी का मुद्दा उठाते हुए शिकायतों की झड़ी लगा दी।

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप:
छात्रों ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई पर विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर वित्तीय भ्रष्टाचार, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती में गड़बड़ी, रुसा एवं ऊषा फंड के दुरुपयोग, घटिया निर्माण कार्य और अधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए। यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन के सचिव सूरज सिंह राजपूत ने भी प्रशासन पर दिखावटी कामकाज और मनमानी करने की शिकायत दर्ज कराई।

राज्यपाल ने दिए कार्रवाई के संकेत:
छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद राज्यपाल श्री डेका ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय के नाम के अनुरूप प्रगति में सहभागी बनें।

कुलपति और कुलसचिव को फटकार:
समीक्षा बैठक के दौरान महामहिम राज्यपाल ने कुलपति प्रो. वाजपेई और प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे को विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा शिकायतें और अनियमितताएं मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों के आलीशान कमरों, संसाधनों के दुरुपयोग और जगह-जगह कुलपति के चित्र लगाने पर भी नाराजगी जताई।

राज्यपाल के इस औचक दौरे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर बदलाव और कार्रवाई देखने को मिल सकती है। राज्यपाल के औचक निरीक्षण में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, छात्रों ने कुलपति को हटाने की मांग की

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन