27th June 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता और मनचाही यात्रा का योग, जानें अपनी राशि का हाल

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

Advertisment

BOI Recruitment : बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

Media Yodha Desk Sun, Jan 4, 2026

BOI Recruitment: अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बैंक में काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं और चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी.

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो, किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवार की डिग्री 2021 से 2025 के बीच पूरी की होनी चाहिए.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और अन्य वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना 1 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये तय किया गया है. जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा. सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सबसे कम शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है .शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा .इसके बाद जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा की जांच भी ली जा सकती है. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चुना जाएगा.

चयनित उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया में 1 साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उम्मीदवारों को हर महीने तय स्टाइपेंड मिलेगा.यह ट्रेनिंग भविष्य में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. साथ ही उम्मीदवार को हर महीने 13000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जायेगा.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल bfsissc.com/boi.php पर जाना होगा. इसके बाद Apply through NATS Portal पर क्लिक करें. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें. अंत में शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन