9th August 2026

BREAKING NEWS

नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

Advertisment

60 फीट गहरे बेसमेंट में मची चीख-पुकार : अचानक ढही दीवार, मलबे में दबे मजदूर; सात की दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Tue, Mar 10, 2026

Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त दीवार के पास मजदूर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर वहीं आसपास मौजूद थे. दीवार गिरते ही कई मजदूर मलबे में दब गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दरअसल ये हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब सोसायटी परिसर में मजदूर काम कर रहे थे और कुछ मजदूर पास ही आराम कर रहे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. 

कई घंटे तक चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भारी मशीनों के जरिए मलबा हटाया गया और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई. वहीं हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन