11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

Trump Tariff on India : 27 अगस्त से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ, ट्रंप प्रशासन ने नोटिस जारी किया

Media Yodha Desk Tue, Aug 26, 2025

Trump Tariff on India: संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयातित होने वाले सामानों पर 25 फीसदी का अतिरिक्त कर (Additional 25% Tariffs) लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 27 अगस्त को 12:01 बजे (EST) से नया टैरिफ प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर भारत के खिलाफ दंड के तौर पर इस अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया था। इस नोटिस के बाद से अब भारतीय सामानों पर अमेरिका कुल 50 फीसदी टैरिफ वसूलेगा। यह दर ब्राजील के बराबर और अन्य एशिया-प्रशांत देशों की तुलना में कहीं अधिक है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि नए टैरिफ "रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकियों" के जवाब में थे और भारत को उस नीति के हिस्से के रूप में टारगेट किया जा रहा है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि वाइट हाउस रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते से पहले दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

1 अगस्त को लगाया था 25% टैरिफ

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के माध्यम से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा जारी इस नोटिस ने कहा गया है कि टैरिफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कार्यकारी आदेश को लागू किया, जिस पर 6 अगस्त को उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देते हुए एक अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। बाद में रूसी तेल खरीदने पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो अब कल यानी 27 अगस्त से लागू होगा।

भारत पर रूस को फंडिंग करने के आरोप

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अप्रत्यक्ष तौर पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भारत रूस को फंडिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया है कि अगर शांति समझौता विफल रहा तो वह रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं या मास्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने आने वाले हफ्तों में "बहुत बड़े परिणामों" की चेतावनी दी है। अब तक, अमेरिका ने चीन सहित रूसी तेल के अन्य प्रमुख खरीदारों पर इसी तरह के उपायों को लागू करने से परहेज किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन