27th June 2026

BREAKING NEWS

बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारी तेज, NCL बोर्ड ने दी बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी!

खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान

इन 5 राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता और मनचाही यात्रा का योग, जानें अपनी राशि का हाल

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

Advertisment

मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए ट्रंप ने तैयार किया था खतरनाक 'चक्रव्यू : हेलीकॉप्टर से उतरते सैनिक और ताबड़तोड़ फायरिंग...

Media Yodha Desk Thu, Jan 8, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रंप अपने सैन्य कमांडरों के साथ एक ऐसी जगह दिख रहे हैं जहां उनकी सेना एक खास ऑपरेशन के लिए अभ्यास करती दिख रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने से पहले का बताया जा रहा है. और इस अभ्यास में वही सैनिक शामिल हुए थे जो मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़कर अमेरिका लेकर आए थे.

https://twitter.com/i/status/2008600244615872623

करीब सवा दो मिनट के इस वीडियो में ट्रंप अपने सैनिकों की तैयारी को देखते नजर आ रहे हैं. इस अभ्यास के दौरान अमेरिकी सैनिक पहले हेलीकॉप्टर से वहां बनी एक खाली इमारत की छत पर उतरती है और फिर उस इमारत के अंदर चली जाती है. इसी दौरान दूसरे हेलीकॉप्टर से भी कई सैनिक एक साथ नीचे उतरते दिखते हैं और अपने टारगेट की तरफ बढ़ते हैं. सैनिकों के इस अभ्यास पर ट्रंप खुद नजर बनाए हुए हैं. 

इस दौरान वह अपने सैन्य कमांडर्स से बातचीत करते और इस ऑपरेशन को कैसे पूरा किया जाएगा इसके बारे में पूछते नजर आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. महज कुछ मिनट के इस ऑपरेशन में ही अमेरिकी सेना अपने टारगेट को हासिल कर वहां से सुरक्षति बाहर निकलती दिख रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये पूरा ऑपरेशन राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने के लिए तैयार किया गया था. इस पूरे ऑपरेशन को राष्ट्रपति ट्रंप सेना के कई बड़े अधिकारियों के साथ खुद मॉनिटर कर रहे थे. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन