5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

World : पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अमेरिका की नब्ज पकड़ी, सेना के शीर्ष अधिकारियों से की अहम बैठक

Media Yodha Desk Sun, Aug 10, 2025

Pakistan Army Chief US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंड एक तरफ भारत से अपने रिश्ते खराब कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंक परस्त पाकिस्तान के साथ अमेरिका की दोस्ती गहरा रही है. इसे अमेरिका की एक रणनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका के दौरे पर हैं और यहां वो तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. अब मुनीर ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर जनरल माइकल ई कुरिल्ला से मुलाकात की है. उनके रिटायरमेंट इवेंट से इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. 

अमेरिकी सेना के बड़े अधिकारियों से मुलाकात

10 अगस्त को अमेरिका के टैम्पा में एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर भी शामिल हुए.  मुनीर ने यहां जनरल कुरिल्ला के नेतृत्व की जमकर तारीफ की और पाकिस्तान-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान की बात कही. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने यूएस चेयरमैन चीफ्स ऑप स्टाफ जनरल डैन केन से भी मुलाकात की, इस दौरान दोनों देशों के आपसी हितों पर चर्चा हुई. 

आसिम मुनीर ने अपने अमेरिकी दौरे में इससे पहले भी कई बड़े अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की है. साथ ही वो राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की वाशिंगटन के साथ करीबी और रक्षा संबंधों को लेकर ये मुलाकातें हो रही हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप की नब्ज पकड़ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान मौकापरस्त है और वो इस वक्त अमेरिका से नजदीकी बढ़ाने का मौका नहीं चूकना चाहता है. अमेरिका लगातार भारत के साथ अपने रिश्तों में कड़वाहट घोल रहा है, ऐसे में ये पाकिस्तान के लिए किसी बड़े मौके की तरह है. अब पाकिस्तान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका के साथ ज्यादा से ज्यादा व्यापार और रक्षा संबंध बनाने की कोशिश में जुटा है. भले ही आतंकवाद को लेकर कुछ साल पहले अमेरिका का पाकिस्तान को लेकर रुख कड़ा रहा हो, लेकिन ट्रंप शासन में पाक के सारे पाप धुलते नजर आ रहे हैं. 

तीन महीने में दूसरा दौरा

पाकिस्तान के आर्मी चीफ का पिछले तीन महीने में ये दूसरा अमेरिकी दौरा है. जून में भी मुनीर अमेरिका आए थे. आसिम मुनीर अपने अमेरिकी दौरे में राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात कर चुके हैं. तब दोनों के बीच ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर लंबी चर्चा हुई थी. इसका नतीजा ये रहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए सैन्य सहयोग को बहाल किया है, जिसे पहले कम कर दिया गया था. अमेरिका ने पाकिस्तान पर टैरिफ भी कम किया है, जिससे उसे राहत मिली है. साथ ही तेल को लेकर भी दोनों देशों के बीच डील होने की बात कही गई है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन