5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

Pakistan Masjid Blast : पहले गोलियां चलीं, फिर गूंजा धमाका - इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में सुसाइड अटैक, 65 से ज्यादा की मौत; जाने एक-एक डिटेल

Media Yodha Desk Sat, Feb 7, 2026

Pakistan Masjid Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके तरलाई में स्थित इमामबारगाह क़स्र-ए-खदीजातुल कुबरा में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 69 लोग मारे गए, जबकि 169 से ज़्यादा घायल हो गए. विस्फोट नमाज के तुरंत बाद हुआ और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है.

हमलावर गेट पर ही हुआ था बेनकाब 

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को इमामबारगाह के मुख्य गेट पर रोक लिया गया था, जिसके बाद उसने वहीं विस्फोट कर दिया. धमाके के बाद मस्जिद के अंदर और गेट के पास कई शव पड़े दिखाई दिए, जबकि घायलों को आसपास के लोग अपनी गाड़ियों में अस्पताल लेकर गए. बताया गया कि रेस्क्यू की पहली गाड़ी करीब 40 मिनट बाद पहुंची.

चश्मदीदों ने बताया- नमाज के दौरान गोलियों की आवाज आई

एक चश्मदीद मुहम्मद काजिम (52) ने कहा कि पहली रकअत के सज्दे के दौरान ही गोलियों की आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड बाद तेज धमाका हुआ. एक अन्य चश्मदीद सैयद अश्फाक ने बताया कि उन्होंने 6-7 गोलियां चलने की आवाज सुनी. उनके अनुसार, हमलावरों ने पहले सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाया और फिर एक आत्मघाती हमलावर मुख्य हॉल तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि अंदर मौजूद 22 वर्षीय औन अब्बास ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन धमाके में उनकी भी मौत हो गई.

हमलावर की पहचान, ISIS से संबंध का शक

सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल से मिला हमलावर का सिर जांचकर्ताओं को मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान पेशावर के गंज इलाके के निवासी के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों ने बताया कि हमलावर के आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने और कई बार अफगानिस्तान आने‑जाने के प्रमाण मिले हैं. पेशावर पुलिस को उसके परिवार से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि इलाके की जियो‑फेंसिंग भी की जा रही है. कई संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापे भी जारी हैं.

IGP इस्लामाबाद का चचेरा भाई भी मारा गया

हमले में इस्लामाबाद के आईजीपी सैयद अली नासिर रिजवी का 33 वर्षीय चचेरा भाई सैयद हसन अली भी मारा गया. उनके पिता, रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर सैयद महमूद अली, घायल हुए हैं. उनके दोस्त इकरामुल्लाह ने बताया कि हसन अली अपने पिता को बचाने की कोशिश में मारे गए. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन