27th June 2026

BREAKING NEWS

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

Advertisment

Major accident in Switzerland : क्रांस मोंटाना के लग्जरी बार में विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका

Media Yodha Desk Thu, Jan 1, 2026

Switzerland Blast: स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की बार में नए साल के पहले दिन हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. क्रांस मोंटाना शहर में हुए इस धमाके के बारे में स्विस पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि, पुलिस ने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है. 

ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी फैल गई. लोगों को चीखते और चिल्लाते हुए बाहर भागते देखा गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर दी. धमाके के कारण रिजॉर्ट में बड़ी आग लग गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद वहां बड़ी आग लग गई. कुछ लोग घायल लोगों को बचाने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं. न्यूज एजेंसी AFP से बात में स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. 

बताया जा रहा है कि लोग यहां नए साल का जश्न मना रहे थे तभी धमाका हुआ है. धमाका किस कारण से हुआ है अभी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस के प्रवक्ता गेटान लाथयॉन ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोगों की मौत भी हुई है. उन्होंने बताया कि भारतीय समय से रात 12 बजकर 30 मिनट पर धमाका हुआ है. घटनास्थल पर सुरक्षाबल के जवान मौजूद और इस बात की जानकारी जुटाने में लगे हैं कि आखिर ये धमाका किस कारण से हुआ है. क्रांस मोंटाना एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट शहर है और राजधानी बर्न से दो घंटे की दूरी पर स्थित है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन