22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Horrific Blast in Pakistan : तेज धमाके से पुलिस वैन के उड़े परखच्चे, फिर अंधाधुंध फायरिंग, दिल दहला देगा VIDEO

Media Yodha Desk Thu, Jan 15, 2026

Horrific Blast in Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर हिंसा और आतंकवाद की चपेट में नजर आ रहा है। सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक टारगेटेड बम धमाके में पाकिस्तानी पुलिस के बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया गया। इस भीषण हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अब इस आतंकी वारदात का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस क्लिप में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े एक स्पेशल यूनिट के सदस्यों को एक IED के साथ टैंक जिले में गश्त लगाती पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है. इसमें टीटीपी सदस्यों को विस्फोट के बाद सड़क पर पड़े पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाते हुए भी देखा गया है.

https://twitter.com/i/status/2011346165011509582

वीडियो में सड़क किनारे पलटी गाड़ी का क्षतिग्रस्त मलबा भी दिखाई दे रहा है. टैंक उप पुलिस प्रमुख परवेज शाह ने जानकारी दी है कि रिमोट-कंट्रोल से किए गए विस्फोट के बाद पांच पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि विस्फोट में मारे गए कर्मियों में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर, एक सब-इंस्पेक्टर, तीन एलीट फोर्स के जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "बहादुर पुलिसकर्मियों ने देश के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए अपना बलिदान दिया."

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन