4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन : मधुमक्खी के डंक से हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन

admin Fri, Jun 13, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में इंग्लैंड में निधन हो गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि उनकी मौत में एक मधुमक्खी भी अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार रही।

पोलो खेलते समय हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे। इसी दौरान गलती से एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई। इससे उन्हें एलर्जी का तेज़ रिएक्शन हुआ और अचानक घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

संजय कपूर की असामयिक मृत्यु से इंडस्ट्री में शोक

संजय कपूर के निधन की जानकारी लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, "संजय कपूर के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

निधन से कुछ घंटे पहले जताया था प्लेन हादसे पर दुख

दिलचस्प बात यह है कि अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर शोक जताया था। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

करिश्मा कपूर से 2016 में हुआ था तलाक

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी समायरा और बेटा कियान। शादी के 13 साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी, जबकि संजय को उनसे मिलने की अनुमति थी। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।


LIVE UPDATE:

  • ✔️ इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हादसा

  • ✔️ मधुमक्खी के डंक से हुआ एलर्जिक रिएक्शन

  • ✔️ हार्ट अटैक से 53 साल की उम्र में निधन

  • ✔️ बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड में शोक की लहर

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन