4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला : चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद

Media Yodha Desk Sun, Oct 12, 2025

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तानी एयर अटैक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दिया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 15 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की तीन चौकियों पर कब्जा कर लिया है। 

हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी ने अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज को बताया कि अफगान सुरक्षा बलों ने कल रात हेलमंद के बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप और एक शव बरामद किया। इन अभियानों के दौरान तीन पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अब तक 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को टारगेट किया था और उन पर एयर अटैक किया था। अब अफगानिस्तान की कार्रवाई में पाक सैनिकों की मौत को जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि ये अफगानिस्तान का पाकिस्तान को पैगाम है कि वो भी जवाबी अटैक करने की क्षमता रखता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान सेना ने नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार है, जिसे अपने फैसलों की वजह से कट्टर माना जाता है। 

तीन चौकियों पर कब्जा

टोलो न्यूज के सूत्रों से पता लगा है कि अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की 3 चौकियों को कब्जे में ले लिया है। इस संघर्ष में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को भी जोरदार पटखनी दी है। यहां पर ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर उस वक्त अटैक किया था, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन