22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Honey Singh Live Controversy : हनी सिंह फिर घिरे विवादों में, दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

Media Yodha Desk Fri, Jan 16, 2026

Honey Singh Live Controversy: सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो कई बार अपने दिए बयानों की वजह से आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं. एक बार फिर से उन्हें फजीहत झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है. हनी सिंह वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आते हैं.

हनी सिंह दिल्ली की ठंडी का जिक्र करते हुए इंटीमेट होने की बात कहते हैं. वो मर्यादा बिल्कुल भूल जाते हैं. जैसे ही उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “हनी सिंह को लगता है कि वो ऐसी बातें बोलकर कमबैक करेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हनी सिंह से ऐसी उम्मीद नहीं थी.” एक ने ये भी कहा, “शर्म आती है इसपर.”

हनी सिंह के बयान पर लोगों के रिएक्शन्स

एक X यूजर ने हनी सिंह के बयान पर रिएक्ट करते हुए ये भी कहा कि दो साल बाद हनी सिंह कहेंगे कि ये मैं थोड़ी हूं. हनी सिंह के बयान पर लोगों के इस तरह के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं. हर कोई उन्हें उनके बयान के लिए ट्रोल कर रहा है. कई लोगों का तो ये भी कहना है कि वो नशे में हैं और नशे की हालत में ऐसी बातें कर रहे हैं.

Honey Singh Reactions

हनी सिंह पहले भी कई दफा विवादों में घिर चुके हैं. हालांकि, लंबे समय से वो अपनी इमेज मेंटेन करके चल रहे थे, लेकिन अब उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद छेड़ दिया है. अब देखना होगा कि आगे उनका ये बयान क्या रूप लेता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन