22nd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG CRIME : सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर युवक ने किया डंडे से हमला, तीन महिलाएं घायल

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक युवक ने सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर डंडे से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं को गंभीर चोटे आई है। इस हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में सत्संग कर रही थीं। तभी युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद के महिलाओं पर डंडे से वार करने लगा।

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन