21st June 2026

BREAKING NEWS

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Advertisment

CG CRIME : नाबालिग से देह व्यापार कराने वाली दो महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं

दुर्ग : दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को जबरदस्ती देहव्यापार कराने वाली दो महिला आरोपियो को गिरफ्तार किया है. इस सेक्स रैकेट मामले में आरोपी प्रीति बेसरा और सीमा सोनी नामक दो महिलाओ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने स्वयं थाने पहुंचकर अपराध दर्ज कराया है. इसमें बताया कि नवरात्रि मेले के दौरान कटनी स्टेशन पर पीड़िता की मुलाकात आरोपी प्रीति से हुई. प्रीति ने अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता को दुर्ग लेकर आई और उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर दूसरों को भेजा. पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर अवैध संबंध के लिए मजबूर किया गया. विरोध करने पर आरोपी उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही. स्वयं को छुड़ाकर पीड़िता मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की. पीड़िता के निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार किया. वही आरोपियो ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया. आरोपियो के गिरफ्तारी के बाद पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन