17th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

CG CRIME : प्रेम प्रसंग के चलते भाई-बहन पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

बिलासपुर : व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास हुई वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पान ठेले पर बैठी एक युवती और उसके भाई पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान युवती का हाथ झुलस गया और दुकान का सामान भी जल गया।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नारियल कोठी निवासी संजू ठाकुर शराब के नशे में पान ठेले पर पहुंचा और वहां बैठी युवती से बदसलूकी करने लगा। विरोध होने पर लोगों ने उसे और उसके साथियों को खदेड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद संजू अपने दोस्तों के साथ दोबारा आया और बोतल में रखा पेट्रोल दुकान के अंदर डालकर आग लगा दी।

अचानक लगी आग से मौके पर भगदड़ मच गई। युवती का हाथ झुलस गया और दुकान का सामान जल गया। घटना के बाद आरोपी के साथी मौके से भाग निकले, लेकिन भीड़ ने संजू ठाकुर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन