8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; रायपुर और UP में सप्लाई की थी तैयारी

‘काम दो या जवाब दो’ के नारों से गूंजा वेदांता प्लांट, 200 कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर श्रमिकों का प्रदर्शन

रिहाई के बाद सड़क पर मचाया हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वाले फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

बोर्ड छात्रों को झटका... 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

Advertisment

जादू-टोना के शक में सनसनीखेज हत्या : दो भाइयों ने युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो भाईयों ने मिलकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। दोनों भाईयों को शक था कि ग्रामीण जादू-टोना करता है। इसी के चलते उन्होंने गुरुवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मंगलू मंडावी के रूप में हुई है, जो कि पखनार गांव का रहने वाला था। पखनार गांव में ही रहने वाले दो भाई आयतू और सुखराम मड़कामी को शक था कि मंगलू जादू-टोना करता है। इसी के चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

गुरुवार 30 अप्रैल को जब मंगलू अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था, तभी आयतु और सुखराम शराब के नशे में वहां आ पहुंचे। इसके बाद उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाईयों ने मंगलू को चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर दोनों भाई मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपी आयतू और सुखराम मड़कामी को घेराबंदी कर धर दबोचा, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हत्या करने पर जहां पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाता था, तो वहीं अब नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इस धारा के तहत आरोपी को मृत्यू दंड या फिर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन